Facebook SDK


16 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

▪️1547 - इवान चतुर्थ 'इवान द टैरिबल'रूस का जार बना।

▪️1556 – स्पेन के सम्राट कैरेल ने अपने पुत्र फिलीप द्वितीय को अपना उत्तराधिकारी चुना।

▪️1581 - ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया।

▪️1681- महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में क्षत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ।

▪️1761 - पांडेचेरी पर से अंग्रेज़ों ने फ़्राँसीसियों का अधिकार हटा दिया।

▪️1769 - कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।

▪️1846 – मौक्सिको पर अमरीका के आक्रमण के साथ ही इन दोनों देशों के बीच दो दिवसीय युद्ध आरंभ हुआ।

▪️1868 - रेफ्रिजरेटर कार विलियम डेविस द्वारा पेटेंट कराई गयी जो की डेट्रायट में एक मछली व्यापारी था।

▪️1920 – अमरीका में अलकोहल बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिसके साथ ही इस देश में प्रतिबंध का काल आरंभ हुआ।

▪️1920 - 'लीग ऑफ़ नेशंस' ने पेरिस में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की।

▪️1943 - इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला।

▪️1947 - विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।

▪️1955 - पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन।

▪️1969 - सोवियत अंतरिक्ष यानों 'सोयुज 4' और 'सोयुज 5' के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।

▪️1989 - सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।

▪️1991 - 'पहला खाड़ी युद्ध' (अमेरिका की इराक के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई शुरू)।

▪️1992 – अलजीरिया के नेता मोहम्मद बू ज़ियाफ़ स्वेदश लौटे और उन्हें 5 सदस्यीय राष्ट्रपति परिषद के अध्यक्ष के रुप में शपथ दिलायी गयी। उन्हें देश निकाला देकर फ़्रांस भेज दिया गया था जहॉ उन्होंने 27 वर्ष बिताये।

▪️1992 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि।

▪️1995 - चेचेन्या में चल रहे गृहयुद्ध को रोकने के लिए रूसी प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमिर्दिन एवं चेचेन्या प्रतिनिधिमंडल के बीच समझौता।

▪️1996 - हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नये आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।

▪️1999 - भारत के अनिल सूद विश्व बैंक के उपाध्यक्ष बने ।

▪️1999 - टोक्यो (जापान) पुन: विश्व का सबसे मंहगा शहर घोषित।

▪️2000 - चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को 'साकार बुद्ध' के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की।

▪️2002 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अलक़ायदा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।

▪️2003 - भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई।

▪️2005 - जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अज़हर पर शिंकजा कसने के लिए [एफ़.बी.आई.] ने भारत से मदद मांगी।

▪️2006 – लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में विरेन्द्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने पहले विकेट के लिए भारतीय इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी 410 रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई।

▪️2006 - समाजवादी नेता माइकल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं।

▪️2008 - सेतुसमुद्रम परियोजना पर योजना का मसौदा पेश करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को दो हफ्ते का समय दिया।

▪️2008 - पाकिस्तान में वजीरिस्तान में वाना क्षेत्र में आतंकी हमले में 30 सैनिक लापता हुए।

▪️2009- उत्तर प्रदेश को हराकर मुम्बई ने रिकार्ड 38वीं बार रणजी चैम्पियनशिप जीती।

▪️2013 - सीरिया के इदलिब में बम धमाकों में 24 लोगों की मौत।

▪️2019 - केन्या के होटल पर आतंकी हमला, 14 की मौत, 20 घंटे तक चले अभियान में सभी आतंकी ढेर।

▪️2019 - ऑस्ट्रेलिया में लू का कहर, पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब।

▪️2019 - नौवां अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म सिंचाई सम्मेलन औरंगाबाद में शुरू। 

▪️2020 - भारत के सबसे ताकतवर संचार उपग्रह जीसैट-30 का सफल प्रक्षेपण किया।

▪️2020 - रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 51वीं के-नाईन वज्र नाम की होवित्‍जर तोप राष्‍ट्र को समर्पित किया।

▪️2020 - दमित्री मेदवेदेव के इस्तीफे के बाद मिखाइल मिशुस्टिन बने रूस के नए प्रधानमंत्री।

▪️2020 - इंग्लैंड विदेशी मैदान पर 500 टेस्ट खेलने वाला पहला देश बना।


16 जनवरी को जन्मे व्यक्ति


▪️1630 - गुरु हरराय - सिक्खों के सातवें गुरु।

▪️1889 – मिस्र के विख्यात लेखक और साहित्यकार ताहा हुसैन का जन्म हुआ।

▪️1920 - नानी पालकीवाला - भारत के प्रसिद्ध न्यायविद तथा अर्थशास्त्री थे।

▪️1926 - ओ. पी. नैय्यर- प्रसिद्ध संगीतकार।

▪️1927 - कामिनी कौशल - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री तथा टीवी कलाकार।

▪️1946 - अतुल गुर्टु - उच्च ऊर्जा भौतिक विज्ञानी ।

▪️1946 - कबीर बेदी, सुप्रसिद्ध अभिनेता ।


16 जनवरी को हुए निधन 


▪️1865 – फ्रांस के लेखक और दर्शनशास्त्री पियर जोज़फ़ प्राउडहोन का निधन हुआ। इनकी पुस्तक 'स्वामित्व क्या है?' से इन्हें बड़ी ख्याति मिली।

▪️1901 - महादेव गोविन्द रानाडे - भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान् और न्यायविद।

▪️1938 -शरत चंद्र चट्टोपाध्याय- बांग्ला भाषा के अमर कथाशिल्पी और सुप्रसिद्ध उपन्यासकार।

▪️1962 -रामनरेश त्रिपाठी- प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि।

▪️1966 - टी. एल. वासवानी - प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक।

▪️1988 - लक्ष्मी कांत झा - जिन्हें एल के झा के नाम से जाना जाता था, भारतीय रिज़र्व बैंक के आठवें गवर्नर थे।

▪️1989 - प्रेम नजीर (अब्दुल खादिर) - मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक इनके नाम सबसे अधिक 600 से अधिक फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने का विश्व रिकार्ड है।

▪️2019 - दूसरे विश्व युद्ध की 96 वर्षीय महिला पायलट मिलिसेंट यंग ने दुनिया को कहा अलविदा।

 

16 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 


  •  श्री यतेन्द्र सुरेश्वर दिवस (त्रिस्तुति , जैन , पौष शुक्ल तृतीया )।
  •  गुरु श्री हरराय जयन्ती ।
  •  महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस 
  •  गोवा ओपिनियन मतदान दिवस।

Post a Comment

leave a comment!

Previous Post Next Post